गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े बैट्री व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसमें इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले ओर इलाके के डीवीआर कब्जे में कर लिए। जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने बताया की गुलावठी थाना पर सूचना मिली थी की क्षेत्र के एक बैट्री व्यापारी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और जांच पड़ताल में जुट गयी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की तो बता चला की मृतक रोहिताश राणा हापुड़ क्षेत्र के कपूरपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला था और वर्ष 2025 में हापुड़ क्षेत्र पारपा क्षेत्र में बलवीर की हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड मामले में मृतक रोहिताश राणा जेल जा चुका था और जमानत पर चल रहा था। इस पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है। इसने अभी 15 दिन पूर्व गुलावठी में एक बैट्री की दुकान खोली थी और उस पर कुछ इलैक्ट्रिक स्कूटी भी रख ली थी। पारपा के मृतक बलवीर के लड़के पुष्पेंद्र व भतीजे विपिन ने ही इस रोहिताश राणा को गोली मारी है। जिसको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *