खुर्जा। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के ग्राम उस्मापुर निवासी राजवती एवं चंदर की पुत्री आयुष खुशबू के विवाह के लिए श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता (कांटे वाले), मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, सेवा निर्वत लेफ्टिनेंट कर्नल जयराम शर्मा, अजय पाल फौजी, गिर्राज फौजी एवं सरिता गुप्ता द्वारा घर गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आवश्यक घर- गृहस्थी का प्रदान कर परिवारों का सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन करती है, जिसमें नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का समस्त आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाता है। ट्रस्ट के संस्थापक श्री सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाता है तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग की हर संभव सहायता की जाती है।
![]()
