–भजनों पर झूमे श्रद्धालु, हजारों ने प्रसाद में ग्रहण किया शरबत और दूध
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नई बस्ती स्थित श्री लाडली दास मन्दिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। श्री श्याम परिवार, खुरजा द्वारा आयोजित भव्य ‘निर्जला एकादशी संकीर्तन’ का शुभारंभ बाबा श्याम की जोत प्रज्वलित कर किया गया। श्री लाडली दास मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस संकीर्तन में स्थानीय भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन और ठाकुर जी के पदों की प्रस्तुति दी। सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने और ताली बजाने पर मजबूर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

भीषण गर्मी में हजारों श्रृद्धालुओं को पिलाया शीतल शरबत व दूध वितरित कराया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मन्दिर परिसर के बाहर यूथ ऑनस्ट क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे व मीठे शरबत वितरण का स्टॉल लगाया गया, जो देर रात तक निरंतर जारी रहा।
![]()
