बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की अध्यक्षा दीप्ति मित्तल द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, शहरी टीकाकरण प्रभारी, DUHC-NUHM, एआरओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं वैक्सीनेटर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *