सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की तहसील इकाई ने क्षेत्र में पनप रहे भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का एक ज्ञापन नगर एसडीएम दिनेश को सोंपकर जांच निष्पक्ष कराने की गुहार लगाई है। इसी मामले को लेकर नगर अध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया की तहसील सिकंद्राबाद में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना रिश्वत के किसानों के कार्य नहीं हो रहे उसका एक जीता जागता उदाहरण अभी कुछ दिनों पूर्व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के सामने आया था जिसमें किसान से 4 हजार रुपए रिश्वत लेकर काम करने की बात कही गयी थी और डीएम ने एसडीएम दीपक पाल व उनके स्टेनो पर गाज गिरा गिराकर दोनों के स्थानांतरण कर कार्यवाही कर दी थी। मगर हम लोग इस कार्यवाही से खुश नहीं हैं इस भ्रष्टाचार की जांच उच्च अधिकारियों को दी जाये और जिन बिचोलिया द्वारा रिश्वत ली जाती है उनके खिलाफ व रिश्वत लेने वालों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही होगी चाहिए और कहा की अगर इन भ्रष्टाचारीयों पर सख्त कार्रवाई होती है तो जनता में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *