खुर्जा। ।भारत पुष्प। मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम कर पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर दिया और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गयी। मोहर्रम के इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते देखे गये। मोहर्रम का जुलूस इमामबाड़े से पारंपरिक तरीके से शुरू हुआ। जुलूस में कानूनी दायरे के अनुरूप अलम यानी ध्वज और ताज़िए शामिल हैं। पूरे मार्ग पर श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग जुलूस में शामिल हुए और शांतिपूर्वक अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गयी। जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों और गलियों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा जहां ताजियों को सुपुर्द–ए–खाक किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *