–बूथों पर सुनी ‘मन की बात'”

बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम बार बुलंदशहर पहुंचे अंकुर शर्मा का भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 415 एवं 416 पर आयोजित कार्यक्रम में अंकुर शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास चौहान एवं क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचार सुने। अंकुर शर्मा ने संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *