जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना पुलिस- स्वाट टीम व वांछित बदमाश संग हुई मुठभेड़ में पिंकल बदमाश के पैर में पुलिस कई गोली लगने से लंगड़ा हो गया उसको गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया। सीओ शंशाक कुमार ने बताया की आजकल उ0प्र  सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में बीती रात 2-3 जुलाई 26 को जब जहांगीराबाद पुलिस जलीलपुर औरंगाबाद मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक  बाईक पर संदिग्ध आता दिखाई दिया तो उनको रुकने का ईशारा किया गया तो वह वापस नहर की तरफ भागने लगे और अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ जाकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो इस मुठभेड़ में उस बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह लगंडा हो गया ओर उसको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।

इनसे पूछताछ में पता चला की इस बदमाश के खिलाफ दिल्ली, मथुरा व बुलंदशहर के विभिन्न थानों में गेंगस्टर , लूट चोरी आदि के लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और इसी बदमाश ने 29 जून 26 को जहांगीराबाद क्षेत्र के एक स्कूल का ताला चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके संबंध में जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था और उसी मामले में वांछित चल रहा था। इसके क़ब्ज़े से एक बाईक, अवैध असला, कारतूस व चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं  इसकी पहचान पिंकल पुत्र संजीव रामगढ़ औरंगाबाद बुलंदशहर के रुप में हुई है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *