बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाली 11 अगस्त 26 को शिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाने वाला है इसी त्योहार पर शिवभक्त / कांवड़िए भोले की कांवड़ हरिद्वार व गोमुख से पदयात्रा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर धर्म लाभ उठाते हैं। इसलिए कांवड़िए शिवरात्रि से लगभग 8 दिन पूर्व या अपनी मंजिल की दूरी के हिसाब से कुछ ओर पहले अपील मंजिल के लिए रवाना हो जाते हैं। इसी त्योहार को शांतिपूर्ण व सुगमता पूर्वक कांवड़ियों द्वारा कांवड़ लाने के लिए शासन प्रशासन अभी से कांवड़ मार्गो का निरीक्षण करने में जुट गया है। उसी क्रम में जिला बुलंदशहर के जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह व हापुड़ के सीओ ज्ञानंजय सिंह ने बुलंदशहर हापुड़ कांवड़ मार्गो का निरीक्षण जायजा लिया और अपने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा की कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार असुविधा नहीं होगी चाहिए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *