बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। आगामी सावन मास के अवसर पर कावंड़ियों द्वारा हरिद्वार सहित अन्य स्थलों से जल लेकर जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जाता है। शिवालयों में जलाभिषेक के अवसर पर कांवड़ियों के द्वारा सुगमता से जलाभिषेक किए जाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की कराए जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तहसील अनूपशहर के अंतर्गत अंबकेश्वर महादेव मंदिर आहार का निरीक्षण करते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अवगत कराया गया कि शिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर में कांवड़ियों के द्वारा सुगमता से जलाभिषेक किया जा सके इसके लिए समुचित व्यवस्था कराई जाए। श्रद्धालुओं को नियंत्रण करने के लिए आने जाने वाले पृथक मार्ग बनाये जाए, बैरिकेटिंग, सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य कैंप, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था को समय से सुनिश्चित कराया जाए। कावंड़ मार्गो पर भी झाड़ियों के सफाई, मार्ग की मरम्मत, प्रकाश, साफ सफाई सहित आवश्यक व्यवस्था को समय से कराया जाए। मंदिर के मुख्य पुजारी से भी वार्ता कर जानकारी लेते हुए कहा कि शिवरात्री के मौके पर सभी श्रद्धालुओं से जल को व्यवस्थित रूप से चढ़वाया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा जलाभिषेक भी किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनूपशहर अरुण वर्मा, सीओ, अधिशासी अभियंता लोनिवि राहुल शर्मा, तहसीलदार संजय सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *