बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुलंदशहर सांसद डॉ० श्री भोला सिंह की अध्यक्षता एवं बैठक संयोजक कुमार हर्ष, जिलाधिकारी, बुलन्दशहर की उपस्थिति में “जिला विद्युत समिति” की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डॉ० भोला सिंह, डॉ० अंतुल तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, बुलन्दशहर, लक्ष्मीराज सिंह जी, विधायक, सिकन्द्राबाद एवं सांसद, डॉ० महेश शर्मा, जिला गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, बुलन्दशहर एवं सदस्य द्वारा भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना आरडीएसएस एवं बिजनेस प्लान के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। आडीएसएस के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में सांसद द्वारा कार्यदायी संस्था के विरूद्ध ससमय कार्य पूर्ण न करने पर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सांसद द्वारा “जिला विद्युत समिति” की बैठक ससमय कराये जाने तथा पूर्व में आहूत बैठक के कार्यवृत्त पर की गई कार्यवाही का प्रस्तुतीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। सांसद द्वारा जनता से प्राप्त कुछ शिकायती प्रकरण निस्तारण हेतु प्रस्तुत किए गए। बैठक में डॉ० अंतुल तेवतिया ने गुलावठी क्षेत्र में 07 से 08 घण्टे की विद्युत कटौती एवं चोरी की रोकथाम हेतु रेड् की कार्यवाही में अवैध धन वसूली की शिकायत की। साथ ही लक्ष्मीराज सिंह द्वारा दैवीय आपदा के कारण बाधित विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने में तेजी लाने, रेड् की कार्यवाही बिना कैमरों के न किये जाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त चोला क्षेत्र के पास 02 विद्युत उपकेन्द्रों की आवश्यकता से अवगत कराया गया। सांसद, डॉ० महेश शर्मा के प्रतिनिधि श्री सुरेश शर्मा के द्वारा सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु सुझाव दिये गये जिस पर मुख्य अभियन्ता (वितरण) द्वारा दिये गये निर्देशों को क्रियान्वित करने हेतु सहमति व्यक्त की गई। बैठक में संजीव कुमार, मुख्य अभियन्ता (वितरण), विद्युत विभाग, बुलन्दशहर, हर्षित श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, बुलन्दशहर, महेश कुमार अहिरवार, अधीक्षण अभियन्ता एवं नोडल अधिकारी/सदस्य सचिव, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, बुलन्दशहर, शिशिर कुमार चाही, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-तृतीय, बुलन्दशहर, समस्त अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी अन्तर्गत विद्युत विभाग, जनपद-बुलन्दशहर तथा कार्यदायी संस्था, मैसर्स सालासार टैक्नो० प्रा० लि०, मैसर्स वी०वी०आई०पी० इन्फा लि० एवं फीडबैक इन्फ्रा० के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *