खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को एकेपी डिग्री कालेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी प्रतियेागिताओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का आरम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज के निर्देशन में हो गया है। मुख्यमंत्री अभयुदय योजना की महा विद्यालय की संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। ताकि उनको गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत पैदा न हो। महाविद्यालय में विगत तीन वर्षों से यह निःशुल्क कोचिंग संचालित हो रही है जिसका लाभ विभिन्न छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में मिल रहा है । उन्होंने बताया की जिन छात्र – छात्राओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वह अति शीघ्र योजना फॉर्म भर अपनी कक्षा लेना सुनिश्चित करें।
![]()
