खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी रजत जयंती वर्ष का समापन कार्यक्रम दीप प्रचलन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सचिव रोहित अग्रवाल ने वर्ष के कार्यक्रमों की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी और बताया तीन बड़े प्रोजेक्ट नगर के लिए समर्पित किए गए हैं। सबसे अधिक प्रोजेक्ट किए गए जिसमें कई प्रोजेक्ट पब्लिक इमेज से संबंधित रहे और कुछ प्रोजेक्ट अपने सदस्यों से संबंधित रहे। रजत जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल जी का का जीवन परिचय भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष गाजियाबाद से आए और उन्होंने पब्लिक प्रोजेक्ट में रोटरी इंटरनेशनल की भूमिका की जानकारी देते हुए बताया कि जन सेवा की बहुत सारी प्रोजेक्ट CSR से हो सकते हैं जिसमें रोटेरियन बहुत कम सहयोग प्रदान करना पड़ता है। वर्ष  के 100 से भी अधिक प्रोजेक्टों के चेयरमैन को और सिल्वर जुबली मोमेंट धन्यवाद के स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

तत्पश्चात टैलेंट नाइट का आयोजन किया गया जिसमें रोटेरियन ऐंन बच्चों ने देर रात तक भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में वर्ष 26–27 के अध्यक्ष विनोद आहूजा को मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल के द्वारा अध्यक्ष कॉलर पहनकर अगले वर्ष का कार्यभार प्रदान किया गया। आगामी सचिव हिमांशु अग्रवाल को भी कॉलर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रियांशु बंसल वृंदा बंसल अवनेश बंसल गीता बंसल राकेश वर्मा निधि वर्मा लोकेश वाधवा ज्योति वाधवा रहे। कार्यक्रम का संचालन तनुजा चौधरी व अनिल बाथला ने किया l कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में राजीव बंसल प्रवीण मित्तल प्रवीण शर्मा मनीष बंसल राजीव गोयल सुनील गुप्ता भूपेंद्र चौधरी आकाश जैन का रहा l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *