खुर्जा। ।भारत पुष्प। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पावन विचार को साकार करते हुए श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक विवाह समारोह में गरीब परिवार की दो कन्याओं आयुष्मती अंजलि एवं आयुष्मती नीतू, पुत्रियाँ श्री अशोक कुमार, को गृहस्थी का आवश्यक सामान विवाह स्थल पर भेंट कर उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। ट्रस्ट समय-समय पर गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करता है तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर भंडारों एवं सेवा कार्यों का भी आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कहा कि “दान केवल किसी जरूरतमंद की सहायता ही नहीं करता, बल्कि दानदाता के मन और आत्मा को भी गहरी संतुष्टि एवं शांति प्रदान करता है।” कार्यक्रम में भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय सचिव एवं ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’, विनोद खुराना, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी, पंडित भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
![]()
