– खिलाड़ियों से परिचय कर बढ़ाया उत्साह, खेल भावना से खेलने का किया आह्वान

शिकारपुर : ।भारत पुष्प। गांव दीघी में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता हरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दीघी में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फीता काटने के बाद मुख्य अतिथि हरेंद्र चौधरी ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबले में दौलतपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता हरेंद्र चौधरी ने कहा कि खेलकूद युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं, इसलिए युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है। इस अवसर पर राजकुमार बघेल, भूपेंद्र चौधरी, पवन प्रधान, मनोज मीणा, बबलू बघेल, दीपक यादव, दीपक, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *