–मंदिर मार्ग दुर्गंध से परिपूर्ण

–थोडी बारिश होते ही नालियों के गंदे पानी से लबरेज हो जाती हैं गलियां

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर पालिका बनाम नरक पालिका बिल्कुल सही साबित हो रहा है। क्योंकि जहां एक तरफ नगर पालिका द्वारा मंदिर मार्ग पर कूडाघर बनवाकर उसे दुर्गंध से परिपूर्ण कर दिया है। क्योंकि पालिका द्वारा बनाये गये पार्क में लोग ताजी हवा लेने आते हैं परंतु पालिका द्वारा लोगों को ताजी के साथ दुर्गंध भरी हवा का अहसास कराते हैं। वहीं देखा यह भी जा रहा है कि थोडी ही बारिश होते ही नाले नालियों के गंदे पानी से सडकें लबरेज हो जाती हैं और लोगों को उसमें तैरकर जाना पडता है। वहीं भार्गव वाली गली मुरारी लाल के पेंच के सामने नवलपुरा के लोगों का कहना है कि यही हाल उनकी गली का है।

कई बार नगर पालिका खुर्जा ईओ और जेई पारूल दीक्षित को एवं जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि शिकायत पर अधिकारी यहां अधिकांश तौर पर आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं, लेकिन समस्या व पानी वहीं का वहीं रहते है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *