जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प। नगर के रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मेरिट सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम एक बार फिर रोशन किया है। एमए (समाजशास्त्र) की छात्रा मिताली सिंह पुत्री योगेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम, वहीं एमए (शिक्षाशास्त्र) की निधि शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा द्वितीय तथा एम.ए. (गृह विज्ञान) की रितुल पुत्री हीरालाल ने तृतीय स्थान हासिल कर अपने अभिभावकों एवं महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह, 22 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, उसमें समाजशास्त्र विषय की मेधावी छात्रा मिताली सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, हर्ष अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी रिंकू राघव, शरद शर्मा, शशिकांत, केशव, सीमा शर्मा, कुमकुम वर्मा, मीनाक्षी, पूजा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
![]()
