सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल आगामी चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने भागदौड़ शुरु कर दी है और सभी पार्टियां अपने-अपने संगठनों को मजबूत करने में जुट गयी है। उसी क्रम में सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर के जी0टी पर स्थित पावन कुटीर हेरिटेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह नागर व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भारत माता की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके बाद क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित होकर बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत और प्रत्येक चुनावी विजय का आधार है और भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर विस्तार कर रहा है और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है इसके बाद मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह नागर ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान है और उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और उसी के परिश्रम से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, ऊषा बंसल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, सुभाष भाटी, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद दीक्षित, भाजपा कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, सोनू शर्मा, मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, त्रिवेश गुप्ता, टिनी भाटी, हरि ओम डागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भराना, पिंकी बोहरा सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
