–नर्स की जेब में लगी जहरीली गोली

मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के थाना ब्रह्मपुरी कोलोनी की रहने वाली युवती एमसीसी अस्पताल में एक नर्स के पद पर कार्यरत थी ढाई वर्ष पूर्व मृतका नेहा की शादी रवि से हुई थी उससे उसका एक बेटा भी है। एक वर्ष पूर्व नेहा के पति की मौत हो गयी थी। नेहा हर रोज की तरह अस्पताल जाती आती थी मगर 2 दिन पूर्व अस्पताल तो गयी मगर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अस्पताल जाकर सबकुछ बता किया तो बताया की नेहा को संदिग्ध परिस्थितियों में चक्कर आ गये थे इसलिए उसको ग्लूकोज डीप लगायी गयी है ईलाज के दौरान नेहा की मौत हो गयी। इस मौत की खबर को सुनकर नेहा का देवर भड़क उठा और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाये और पुलिस को सूचित किया तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और नेहा की कोल डीटेल खंगाली गयी तो नेहा की सुरेश से फोन पर बातचीत होती रहती थी इस कोल डीटेल के बाद पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसकी फूटेज में सुरेश अस्पताल से बाहर आता दिखाई दिया जो पुलिस ने शक के आधार पर सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सुरेश ने बताया की में शादीशुदा हूं और मेरा व नेहा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था इसी को लेकर नेहा मुझसे शादी करने का दबाव बनाने लगी तो मेंने उसे मारने की योजना बनानी शुरु कर दी एक दिन जब नेहा ने अपने आप को चक्कर आने की बात कही तो मैंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और अपने  एक मित्र के सहयोग से डिप में जहरीले पदार्थ को लगवा दिया और उसकी जेब में सलफास क गोली रख दी ताकी हर किसी को लगे की नेहा ने जहरीली गोली खाकर आत्महत्या की है। सुरेश की इस बात को सुनकर पुलिस ने सुरेश को हिरासत में लेकर उसके दोस्त को उसकी निशानदेही से मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *