–ससुराल ठुकराकर दोनों हुई गायब
मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आपने अभी तक लड़के-लड़की का आपसी प्रेम प्रसंग होते देखा व सुना है मगर यह नहीं सुना होगा या देखा होगा जो अब सुनने जा रहे हो। मेरठ नगर क्षेत्र के जानी गांव की 2 बचपन की सहेलीयों का एक साथ पढ़ना-लिखना एक साथ रहना घरवालों को बुरा लगा और इसका विरोध किया मगर इन परिजनों का कोई असर नहीं हुआ आपसी प्रेम इतना गहरा हो गया की उन दोनों ने अपने परिजनों से छुपकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। यह मामला जब खुला जब उन दोनों सहेलियां में से एक सहेली की शादी 6 जुलाई 26 को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में कर दी। शादी के कुछ दिनों बाद उस सहेली ने अपनी सहेली डोली को फोन कर कहा की मुझे अपनी ससुराल में नहीं रहना बल्कि आपके साथ रहना है डोली मेरठ पहुंचकर 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए कहा मेरी पत्नी को उनके ससुराल वालों ने बंधक बना रखा है इस सूचना पर पुलिस ने दोनों सहेलियों को थाने ले गयी पुलिस की तहकीकात में डोली ने कहा ये मरी पत्नी है हम दोनों काफी समय पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी जिसके साक्ष्य हमारे पास पास मौजूद हैं उन साक्ष्यो को देखकर उन सहेलियों के परिजनों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया और बेंरग अपने अपने घरों को वापस लोट गये और पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया फिर दोनों एक साथ न जाने कहां चली गयी।
![]()
