–बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मेरठ मंडल क्षेत्र के थाना परीक्षितगढ़ के गांव रामनगर में एक वृद्ध नीलू ने अपने पड़ोसी की अकेली रहने वाली 65 वर्षीय सिपाही की मां फुलसंदी की 01 जुलाई को हत्या कर उसके कानों के कुंडल व पाजेब लूट कर फरार हो गया। वृद्धा की बेटी ने पड़ोसी वृद्ध नीलू पर आरोप लगाते हुए बताया की पड़ोसी नीलू ने मां के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और उसके कानों के कुंडल व पाजेब लेकर फरार हो गया। बताया कि इस घटना की सूचना जब हमको मिली तो हम लोग तुंरत घर आये तो देखा की हमारी मां का शव घर में पड़ा हुआ था। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर आ गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी नीलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे हुए कानों के कुंडल व पाजेब व घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है की दुष्कर्म करने की पुष्टी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है। बताया गया कि इस मृतका वृद्धा का बड़ा बेटा मध्यप्रदेश पुलिस में व छोटा बेटा यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। वृद्धा घर में अकेली रहती थी जिसका फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है।
![]()
