मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर में बुलडोजर चलाने की लगाई गुहार
मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आज के समय में दोस्त ही अपने दोस्त का मामूली सी कहासुनी, गाली-गलौज या रुपयों के लेन-देन में एक दूसरे का एक दूसरा मर्डर कर देते है। उसी क्रम में क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी क्षेत्र निवासी विपिन की उसके दोस्त तालिब ने शराब पार्टी कर शराब पिलाकर उसके सर में ईंट से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद उस बेदर्द दोस्त ने विपिन के सर पर दनादन पांच वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोविंदपुरी थाना इंचार्ज के अनुसार सूचना मिली थी की आर्मी ग्राउंड में एक युवक का शव पड़ा हुआ है तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और साक्ष्य जुटाने पर पता चला की युवक की पहचान विपिन मेरठ के न्यू गोविंदपुरी का रहने वाला है और उसके दोस्त तालिब ने उसकी हत्या शराब पार्टी कर ईंट से दनादन पांच वार कर कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर उसके पूछताछ करने पर तालिब ने बताया की विपिन मेरा 15 वर्ष पुराना दोस्त था उसने मेरे साथ गाली गलौज की थी इस बात से नाराज़ होकर मेंने उसे शराब पिलाकर उसकी ईंट से हत्या कर दी। आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर मृतक के परिजनों ने सरकार से मांग की है कि जैसे हमारे बेटे को मारा गया है उसी प्रकार आरोपी की भी मौत होनी चाहिए और उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। साथ ही मृतक के परिजनों ने परिवार में से एक को सरकारी नौकरी तथा मुआवजा की भी मांग की है।
![]()
