मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के नोचंदी थाना क्षेत्र की चौकी इंचार्ज के भ्रष्टाचार का सामने आया है। इस क्षेत्र की चौकी इंचार्ज अनूप कुमार व हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने एक गैर जमानती वारंटी रिहान को 3 हजार की रिश्वत लेकर छोड़ दिया। आरोपी/ वारंटी की मां की शिकायत पर मेरठ कप्तान ने दोनों पुलिस कर्मीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया। मेरठ कप्तान अविनाश पांडे ने बताया की मेरठ के नोचंदी थाना क्षेत्र के मकवरा घौषियान निवासी रिहान के खिलाफ 3 वर्ष पूर्व नोचंदी थाना पर एक लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था और उसे जेल भेजा गया था अब वह वेल पर बाहर खुली हवा में घूम रहा था और बताया की कोर्ट ने रिहान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर 17 जून को आरोपी रिहान को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया था इसलिए चौकी इंचार्ज अनूप कुमार अपने अधिनस्थ हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर तो लिया मगर चौकी इंचार्ज अनूप कुमार व हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 3 हजार रुपए की रिश्वत लेकर उस आरोपी को चौकी से छोड़ दिया और बताया की 2 दिन पूर्व आरोपी रिहान की मां ने जिला कप्तान अविनाश पांडे के दरबार में हाजिरी लगाकर बताया की मेरे बेटे रिहान को चौकी इंचार्ज अनूप कुमार ने गिरफ्तार कर लिया था मगर रिश्वत लेकर छोड़ दिया इस शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो कैमरे में आरोपी रिहान चौकी से जाता हुआ नजर आ रहा था इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरठ कप्तान अविनाश पांडे ने तुरंत चौकी इंचार्ज अनूप कुमार व हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो दोनों पुलिस कर्मी फरार हो गए मगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *