खुर्जा। भारत पुष्प। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद् (Student Council Election) चुनाव सत्र 2026-27 का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह एवं लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण कक्षा VIII से X तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया तथा अपने प्रतिनिधियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता का परिचय दिया। सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। विद्यालय निदेशक राहुल राठी ने बताया कि छात्र परिषद् चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, उत्तरदायित्व की भावना तथा टीम भावना का विकास करने का एक प्रभावी माध्यम है। यह प्रक्रिया विद्यार्थियों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डेंग ने सभी प्रतिभागियों, प्रत्याशियों एवं चुनाव संचालन में सहयोग करने वाले शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था की वास्तविक समझ प्रदान करती हैं। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक हुआ। प्रोग्राम के संचालक विद्यालय की उपप्रधानाचार्या- बबीता शर्मा एवं हेडमास्टर – मोहित वर्मा , मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा ने प्रतिनिधियों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए जल्द ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे । साथ ही सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
![]()
