सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब से जेवर रोड़ पर गांव जोली के पास से बने डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर ग्रामीणों ने रोक लगायी है तभी से कूड़ा डालने की समस्या बनी हुई है जहां पर भी नगर पालिका कर्मी कूड़ा डालते हैं वही पर नगरवासी कूड़े डालने का विरोध प्रदर्शन कर कूड़ा नही डालने देते हैं जेवर रोड़ के बाद ईदगाह के पास वहां पर ग्रामीणों का विरोध होने पर नगर के ट्रक यूनियन पर कूड़ा डालने पर आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर कूड़ा डालने से रोक दिया।
उसी क्रम में नगर पालिका कर्मी नगर के कूड़े-कचरा को लेकर गांव सिरोंधन में जैसे ही पहुंचे वैसे ही ग्रामीण इकठ्ठा होने लगे और आपस में चर्चा करते हुए हंगामा खड़ा दिया और पालिका कर्मीयों को हड़काते हुए कहा की जाकर कह देना अपने आका व आला अधिकारियों से अगर दुबारा इस सिरोधन गांव में आये तो खैर नहीं इस प्रकार की धमकी देते हुए सभी वाहनों को वापस खदेड़ दिया इस मौके पर लगभग 2 दर्जन से अधिक कूड़े से भरे वाहन थे जो वापस भेज दिए गए।
![]()
