खुर्जा। ।भारत पुष्प। खनन मफियाओं के आगे प्रशासन भी अधिकांश तौर पर विफल ही नजर आता है। वहीं यह खनन मफिया बिना किसी खौफ के कर्मचारी ही नहीं वरन अधिकारियों को भी जान माल का नुकसान पहुंचा देने से नहीं डरते हैं। खुर्जा क्षेत्र में भी काफी खनन मफिया सक्रिय हैं। प्रशासन द्वारा कई बार इन पर कार्रवाई की जाती है परंतु इनका कार्य भी धडल्ले से चलता रहता है। परंतु इस बार प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से खनन मफिया खौफ में हैं। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के अनुसार 25/7/26 रात्रि 11 बजे  ग्राम दिनोल में अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी और चार डंफर पकड़े गये जिन्हें थाना खुर्जा देहात में सुपुर्द करा दिये गए है। वहीं अन्य गाँव रोहिंदा में हाईवे पर एक डंफर मिट्टी से भरा पकड़ा गया जिसको तहसील चौकी के यहां सुपुर्द कर दिया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *