बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं का शासन के निर्देशानुसार सारथी (SARTHI) पोर्टल पर बीज विक्रेताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी बीज विक्रेताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। पंजीकरण के उपरांत प्रत्येक विक्रेता को अपने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध समस्त बीज स्टॉक का विवरण सारथी पोर्टल पर प्रदर्शित एवं समय-समय पर अद्यतन करना होगा, जिससे बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई, 2026 के बाद बिना सारथी पोर्टल पर पंजीकरण के कोई भी बीज विक्रेता बीज का विक्रय नहीं कर सकेगा। सभी बीज विक्रेताओं से अपील की गयी कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण पूर्ण कर शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में पंजीकरण न कराने अथवा निर्देशों का पालन न करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *