मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 11 अगस्त को आने वाली शिवरात्रि को लेकर भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियां हरिद्वार व गौमुख से कांवड़ लेकर वापस अपने गंतव्य को लोटने शुरु हो गये है इसलिए कांवड़ियों के सुख-सुविधा व सुरक्षा हेतु सरकारी मशीनरी द्वारा कांवड़ कंट्रोल रुम बनाये गये जिसके माध्यम से चारों तरफ निगरानी की जा सके। उसी क्रम में नगर के शिव चौक पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रुम का उद्घाटन यूपी के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव व नगर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने भाजपा फीता काटकर किया। पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने बताया की मुजफ्फरनगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाके शिव चौक पर कांवड़ियों की सुरक्षा सुविधा और सेवा के साथ व्यवस्था की निगरानी हेतु कांवड़ कंट्रोल रुम बनाया गया है इस कंट्रोल रुम के माध्यम से शिव चौक के आसपास के इलाके की निगरानी की जा सकेगी ताकी हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *