–घोटाले को लेकर शिकायतकर्ता व एसडीएम के बीच हुई तीखी नोंकझोंक
–एसडीएम का बर्ताव बन रहा चर्चा का विषय
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकंद्राबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में चल रहा था तभी एक शिकायतकर्ता गौतम देव शर्मा ने अपनी शिकायत देते हुए कहा की नगर पालिका अध्यक्ष ने 80 लाख का घौटाला किया है। इस शिकायत पत्र का अवलोकन कर नगर एसडीएम दिनेश कुमार ने तत्काल ठेकेदार का पेमेंट रोकने का आदेश दिया और कहा कि इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करायी जायेगी। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिस पर फरियादी गौतमदेव – विवेक कुमार ने कहा की जांच पड़ताल होते होते एक वर्ष बीत चुका है मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
इस बात पर एसडीएम दिनेश कुमार का पारा चढ गया और एसडीएम व गौतमदेव के बीच तीखी नोंकझोंक शुरु हो गयी जिस पर एसडीएम फरियादी पर भड़कते हुए फरियादी को समाधान सभागार से बाहर जाने का फरमान सुना दिया। इस फरमान को सुनकर फरियादी गौतमदेव ने चेतावनी देते हुए धरने पर बैठने की बात कही। एसडीएम का बर्ताव लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
![]()
