बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर के सिकंद्राबाद थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी नीरज मलिक सहित 7 पुलिस कर्मीयों पर मेरठ डीआईजी कलानिधी नैथानी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के अनुसार सिकंदराबाद थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, दरोगा अरुण कुमार और 5 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता सलमान का आरोप है कि 30 अप्रैल 2026 को उसे गुलावठी टोल से पुलिस द्वारा उठाया गया था। आरोप है कि उसे थाने ले जाकर 20 लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उसे NDPS एक्ट में फंसाने और गोली मारने की धमकी दी गई। सलमान का कहना है कि जान बचाने के लिए उसे मजबूरन 6 लाख रुपये देने पड़े, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। पीड़ित की शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सिकंदराबाद कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उच्चस्तरीय अधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल विभाग ने कहा है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *