– ट्रैक्टर करीब ढाई माह से अधिक समय से खराब, नहीं हो सका समस्या का समाधान

– एजेंसी कर्मचारियों पर धमकाने का आरोप, कोर्ट के माध्यम से भेजा लीगल नोटिस

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। किसान ने शिकारपुर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी संचालक पर पुराना ट्रैक्टर बेचने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि उन्होंने करीब साढ़े चार माह पहले स्वराज 744 नया ट्रैक्टर खरीदा था, लेकिन खरीदने के कुछ ही समय बाद ट्रैक्टर में लगातार खराबी आने लगी। ट्रैक्टर करीब ढाई माह से अधिक समय से खराब है। इसके बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। किसान ने एजेंसी कर्मचारियों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। मामले में किसान ने कोर्ट के माध्यम से एजेंसी संचालक को लीगल नोटिस भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है। छतारी क्षेत्र के गांव चौगानपुर के मजरा मोहनपुरा निवासी किसान चन्द्रभान सिंह उर्फ सेटी ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च 2026 को अपने बेटा धर्मेंद्र लोधी ने नाम पर शिकारपुर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी से स्वराज 744 नया ट्रैक्टर खरीदा था। किसान का आरोप है कि एजेंसी संचालक द्वारा उन्हें पुराना एवं खराब ट्रैक्टर दिया गया। ट्रैक्टर खरीदने के करीब 20 घंटे बाद से ही उसमें लगातार खराबी आने लगी। इसकी सूचना समय-समय पर एजेंसी संचालक एवं कंपनी के कर्मचारियों को दी जाती रही, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय लगातार टरकाया जाता रहा। किसान ने बताया कि ट्रैक्टर करीब ढाई माह से अधिक समय से खराब है और एजेंसी पर खड़ा है। इसके बावजूद एजेंसी संचालक द्वारा उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। ट्रैक्टर बंद होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है और ट्रैक्टर की किस्त जमा करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसान को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसान ने बताया कि कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट से एजेंसी संचालक को लीगल नोटिस भिजवाया है। किसान का कहना है कि एजेंसी संचालक लगातार केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि ट्रैक्टर आज तक सही नहीं कराया गया। ऐसे में किसान को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *