बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। बरसात के मौसम में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में खुले नालों को ढकने और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने का अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को अधिशासी अधिकारी अरविंद मिश्रा के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर खुले नालों पर पत्थर की पटिया रखवाई गई, जबकि जहां तत्काल ढक्कन लगाना संभव नहीं था, वहां बांस की बैरिकेटिंग कराई गई। छतारी के मोहल्ला आजाद रोड सहित विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सलीम और अधिशासी अधिकारी अरविंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुले नालों को प्राथमिकता के आधार पर पत्थर की पटिया रखवाकर बंद कराया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि हाल ही में बुलंदशहर में बरसात के दौरान हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कस्बावासियों से बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें। यदि किसी स्थान पर खुला नाला दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर पंचायत कार्यालय को दें। उन्होंने बताया कि अधिकांश खुले नालों को ढक दिया गया है और शेष स्थानों पर भी जल्द कार्य पूरा करा लिया जाएगा। आजाद रोड पर खुले नाले के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बांस की बैरिकेटिंग भी कराई गई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *