–विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 38वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. ओपी पचौरी ने की, जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका सिंह ब्लॉक प्रमुख खुर्जा रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ओपी पचौरी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मोनिका सिंह ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, राष्ट्रभक्ति एवं संस्कारों का विकास करती हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, आचार्यों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया।

राष्ट्रगान के साथ 38वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में हापुड़ और धामपुर की टीम में प्रथम स्थान पर रही । वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजनगर गाजियाबाद तथा साहिबाबाद प्रथम स्थान पर रहे । खो खो प्रतियोगिता में नोएडा हापुड़ तथा साहिबाबाद प्रथम स्थान पर रहे । शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर मेरठ तथा हापुड़ प्रथम स्थान पर रहे । बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ साहिबाबाद सदा मुजफ्फरनगर प्रथम स्थान पर रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *