खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर में करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई l जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया l नगर स्थित पदम की पुलिया निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह सुबह गाय को चराने के लिए जेवर मार्ग स्थित पंचवटी रजवाहे की ओर ले जा रहे थे l इसी दौरान गाय नगर पालिका के निकट विद्युत खंभे से टकरा गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई l घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र होकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचित किया l सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए शांत कराया l उन्होंने बताया कि विद्युत खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइटों के सर्विस केवल में कट लगने के कारण करंट उतरा था जिसे ठीक कर दिया गया है l
![]()
