बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख अनेक राजनीतिक पार्टियों अपने पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारीगण का फेरबदल कर रहे जिससे मेहंती व्यक्तियों को पार्टी में जगह दी जा सके और वह पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग करें। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश पार्टी भी पीछे नहीं है जिसने पदाधिकारीगण में फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने हरीश कुमार वर्मा पुत्र सूर्य लाल वर्मा निवासी जनपद बाराबंकी को युवा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिन्होंने हरीश कुमार वर्मा की पार्टी के प्रति मेहनत ईमानदारी और समाज सेवा का कार्य करते हुए लोगों की मदद करने को देखते हुए फैसला लिया गया। हरीश कुमार वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बनने पर अवध नरेश वर्मा व कमल भाटी प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार व अमन अंकित आदि व अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *