सर्वसम्मति से हुआ चयन, सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने पर जोर
खुर्जा। ।भारत पुष्प। सेवा समिति (पंजीकृत) की साधारण सभा संस्था के अध्यक्ष महेश भार्गव की अध्यक्षता में संस्था के नवीनतम सेवा केंद्र मालवीय भवन, चंद्रलोक कॉलोनी, खुर्जा में आयोजित हुई। बैठक का संचालन संस्था के सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ने किया। साधारण सभा में संस्था की आगामी कार्ययोजना, वर्ष 2026-27 के सेवा कार्यक्रमों, कार्यकारिणी के विभिन्न दायित्वों तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभा में एडवोकेट दीपक शर्मा को सर्वसम्मति से सेवा समिति का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष महेश भार्गव ने कहा कि “समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है।” उन्होंने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य जल सेवा के साथ-साथ गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना तथा समाज में एकता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। साधारण सभा में सदस्यों ने संस्था के आगामी सेवा प्रकल्पों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संस्था के हित में अनेक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए तथा आगामी वर्ष में सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर संस्था के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने कहा कि सेवा समिति जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सेवा कार्यों का विस्तार कर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। सभा में संस्था के संरक्षक केसी गौड़, अध्यक्ष महेश भार्गव, सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष एडवोकेट दीपक शर्मा, पवन फौजी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
![]()
