खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12 वें शिव कांवड़ सेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। सेवा कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल, भाजपा नेत्री रंजना गौतम, एसडीएम सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार, थाना देहात प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु एवं डॉ. सुधांशु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, तथा विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। शिविर में दूर-दराज से आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार एवं भोजन-प्रसादी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे सेवाभाव और समर्पण के साथ कांवड़ियों की सेवा की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाजसेवा के साथ धार्मिक एवं मानवीय दायित्व भी है। समिति द्वारा शिविर में लगातार सदस्यों द्वारा कांवरियों की लगातार सेवा की जा रही है तथा उनके स्वास्थ्य आदि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर समिति के प्रधान हैप्पी वर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार, रामकृष्ण वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, विकास सोनी,अजय कौशल, सरिता गुप्ता,दिनेश वर्मा, वासु वर्मा, ललित वर्मा, अमित वर्मा, बिट्टू वर्मा, दुष्यंत वर्मा, मनोज वर्मा नंबरदार, संजय वर्मा नंबरदार, सचिन वर्मा, नरेश वर्मा अजय वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,राजकुमार वर्मा, बबली वर्मा, किशनलाल वर्मा, अनूप वर्मा, सोनू वर्मा, नीरज वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, नवीन वर्मा, गिरीश सोनी, मोहित वर्मा, पवन वर्मा, दीपक वर्मा एवं चिराग वर्मा आदि का योगदान रहा।
![]()
