खुर्जा। ।भारत पुष्प। पंजाबी महिला सेवा संगठन, खुर्जा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की बालिकाओं एवं अध्यापिकाओं के साथ आंवला, नीम, जामुन, अशोक एवं गुड़हल के पौधे लगाए गए। जिला स्तर से नामित POSH कमेटी सदस्य एडवोकेट तनुजा चौधरी ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब हमारा भी कर्तव्य है कि हम प्रकृति को कुछ लौटाएं। अपने प्रियजनों की स्मृति में अथवा परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी में पौधा लगाकर उस खुशी और स्मृति को सदैव संजोया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पुनीता शर्मा, रेनू वाटला, गुरमीत सिंह, रितु मेहता, गीता डंग, महिमा, कंचन एवं माही सहित विद्यालय की बालिकाएं एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
![]()
