बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। युवा महिलाओ ने तीज के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका संचालन श्वेता मंगल एवं कीर्ति अग्रवाल ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें लवी मित्तल को तीज क्वीन तथा राधिका शर्मा को सावन क्वीन का खिताब मिला। खूबसूरत सजावट और रंग-बिरंगी छटा के बीच महिलाओं ने मिलकर तीज की परंपरा और संस्कृति को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्वेता मंगल ने कहा कि पारंपरिक परिधानों, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक खेलों से सजे इस समारोह में सभी ने जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह, उमंग और उल्लास से भरा रहा। शहर की प्रतिष्ठित एवं गणमान्य महिलाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज के रंग में रंगी नजर आईं। कार्यक्रम में आरुषि मोदी, नेहा मित्तल, अरुणिमा शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता सहित शहर की कई जानी-मानी महिलाएं मौजूद रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *