– देशभक्ति के रंग में रंगा मंडलों का माहौल

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर, अहमदगढ़, पहासू और शिकारपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सलेमपुर में मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, अहमदगढ़ में मंडल अध्यक्ष रविंद्र मीणा, पहासू में मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह और शिकारपुर में मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। शिकारपुर के सलेमपुर मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह के साथ तिरंगा लहराकर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। आज जिस उत्साह के साथ युवा और कार्यकर्ता तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं, वह देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। भाजपा युवा नेता कुश शर्मा ने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के साथ भाजपा नेता कुश शर्मा, दीपक ऋषि, भूपेंद्र गौड़ और जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा में युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भक्ति संगीत पर कार्यकर्ता एवं युवा उत्साह के साथ झूमते नजर आए।शिकारपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी टीमों को जिम्मेदारी सौंपी थी। कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। चारों मंडलों में निकली तिरंगा यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं और क्षेत्रवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। पूरे मार्ग में लोगों में तिरंगे को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। इस मौके पर पंडित दीपक ऋषि, भूपेंद्र गौड़, शांति स्वरूप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, डीके शर्मा। मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा,  डीके शर्मा, अमोलक मीणा, आमोद मीणा, अनिल सूर्यवंशी, श्रीओम शर्मा, दिनेश गिरी, सर्वेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेश, सतीश सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *