खुर्जा l ।भारत पुष्प। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर से लेकर गुजरने वाली ट्रेनों तक विशेष सतर्कता बरती गई। इस मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ गुलजार सिंह की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ खुर्जा जंक्शन नंदलाल मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में गहन गस्त और चेकिंग की l सुरक्षा जांच अभियान के दौरान खुर्जा जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय सहित महत्वपूर्ण स्थानो की जांच की गई l इसके अलावा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लावारिस वस्तुओं और सामान की जांच की l टीम ने स्टेशन परिसर की भी सुरक्षा का जायजा लिया l यह सुरक्षा व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस तक चलेगी l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *