खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के पुराने जीटी रोड स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर रविवार को जलहरी विर्सजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मंदिर के पूर्व अध्यक्ष संजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में भगवान श्री नवदुर्गेश महादेव की जलहरी विर्सजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो इस बार रविवार 16 अगस्त को आयोजित होगा। जिसमें प्रातः काल मंदिर के मुख्य पुजारी नन्दकिशोर शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के बाद संपन्न कराया जायेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *