बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी करते हुए बुलंदशहर पुलिस ने जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस द्वारा न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 126 अभियोगों में 178 अभियुक्तों को सजा कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट पैरोकारों तथा अभियोजन अधिकारियों की प्रभावी पैरवी के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लंबित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण कराकर दोषियों को सजा दिलाना है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *