खुर्जा। ।भारत पुष्प। जै़निथ पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग जी एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के निदेशक राहुल राठी ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। निदेशक ने जब पूरे उत्साह और जोश के साथ देशभक्ति के जयकारे लगवाए, तो पूरा विद्यालय परिसर उन जयकारों से गूंज उठा। चारों ओर “भारत माता की जय” और “जय हिन्द” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी और विद्यालय का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों में देश के प्रति गर्व और उत्साह की भावना देखते ही बनती थी। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों का विशेष उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुब्बारे, चॉकलेट एवं बिस्किट देकर सम्मानित किया गया। मैनेजर नीलम राठी ने विद्यार्थियों से उन्हें निरंतर मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्या गीता डैंग ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से परिचित कराया तथा शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने भी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निरंतर मेहनत करके विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण समारोह राष्ट्रप्रेम, उमंग और उल्लास से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों, देशभक्ति के जयकारों और नन्हे-मुन्ने बच्चों की खुशी ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *