खुर्जा। ।भारत पुष्प। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी है। भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय मूल्यों को सशक्त बनाते हुए समाज में आपसी समरसता एवं राष्ट्रभाव को बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रहित में सेवा, समर्पण और संगठन के भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *