सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। दो दिन पूर्व लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक कराटे प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिससे पूरे प्रदेश के स्कूल के बच्चों ने भाग लिया था। उसी क्रम में नगर क्षेत्र सलेमपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें 18 किलोग्राम वजन की तनुष्का ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर किया और 45 किलोग्राम वजन वर्ग की अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। इन्हीं छात्राओं के लखनऊ से वापस लोटने पर स्कूल में इन दोनों को खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम चौहान द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और इसी मौके पर इनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
![]()
