सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चीनी की क़ीमत में काफी उछाल आया है यानी लगभग दोगुना कीमत में वृद्धि हुई है इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शक जताया है की कही व्यापारीयों ने चीनी का स्टाक तो नहीं कर लिया है इसलिए केंद्र व राज्य सरकार ने प्रशासन को फरमान जारी किया है की सभी आला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारीयों के स्टाक की जांच पड़ताल करें। उसी क्रम में जिला बुलंदशहर सहित तमाम तहसीलों में आला अधिकारियों ने फ़ूड इंस्पेक्टर व मार्कीटिंग इंस्पेक्टर संग मिलकर व्यापारीयों के स्टाकों का निरीक्षण कर की जांच पड़ताल की ओर स्टाक रजिस्टर से मिलान किया तो लगभग सही पाया गया। उसी क्रम में जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में नगर एसडीएम रविंद्र त्यागी ने व तहसील शिकारपुर प्रतीक्षा पांडे एवं बुलंदशहर में अंगद कुमार ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारीयों के प्रतिष्ठिनों पर जाकर निरीक्षण किया और जांच पड़ताल कर उनके स्टाकों का रजिस्टर से मिलान किया।
![]()
