बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। नहर पर खाना खाने जा रहे युवक को दिनदहाड़े दो लोगों ने गोली मार दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। राधानगर निवासी प्रिंस गुप्ता दोपहर करीब 2 बजे नहर स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहा था।

तभी प्रिंस को दो युवकों ने रोक लिया और बातचीत के बहाने ओयो होटल में ले गए। जहां बातचीत के दौरान चार अन्य भी युवक वहां आ गए और प्रिंस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन के कूल्हे में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल प्रिंस को तत्काल उपचार हेतु कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *