बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। जिले में मूल भवन और अतिरिक्त कक्ष कक्षाओं की कमी से जूझ रहे छात्रों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है l शासन ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मूल भवन और अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए 20 करोड रुपए की धनराशि जारी कर दी है l इससे जल्द ही स्कूलों में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा l जिससे छात्रों को पढ़ाई मे सुविधा मिलेगी l बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में शासन की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मूल भवन और अतिरिक्त कक्षा कक्षा के निर्माण के लिए डिमांड भेजी थी l शासन ने 27 प्राथमिक विद्यालय और 41 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मूल भवन निर्माण तथा 40 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है l इसके लिए लगभग 20 करोड रुपए की धनराशि जारी की गई है l प्रत्येक अतिरिक्त कक्ष के लिए 11 लाख 51 हजार रुपए प्राथमिक विद्यालय के मूल भवन के लिए 15 लाख रुपए और 29 लाख रुपए मूल भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए जारी किए हैं l धनराशि मिलने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है l इस संबंध में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने 27 प्राथमिक विद्यालय और 41 उच्च प्राथमिक विद्यालय में मूल भवन निर्माण और 42 अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है l इससे जल्दी ही स्कूलों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा l
![]()
