खुर्जा l ।भारत पुष्प। नवभारत सामाजिक विकास संस्था के तत्वाधान में बैठक में क्षेत्रीय समस्या और समाधान को लेकर मंथन किया गया l नगर स्थित शिवलोक कॉलोनी में नवभारत सामाजिक विकास संस्था की बैठक आयोजित की गई l जिसमें संस्था के अध्यक्ष बाबी राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और नगर की बाहरी कॉलोनी में विकास कार्यों का अभाव है l किसी कॉलोनी के रास्ते कच्चे हैं और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है l साथ ही साफ सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है l ऐसे में कॉलोनी के लोगों और गांव में ग्रामीणों को परेशानी होती है l उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन किया l इसके बाद समाहित में कार्य करने की शपथ ली l इस अवसर पर आदर्श, संदीप कुमार, कुशलपाल मा रेशम पाल, अरविंद,और हिमांशु आदि लोग शामिल रहे l
![]()
